Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमले में 22 लोगों की मौत, ट्रम्प ने दी कड़ी चेतावनी

अमेरिका ने शनिवार को यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर बड़ा हमला किया, जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत हुई है। हूतियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्रालय ने साबा समाचार एजेंसी पर एक बयान में कहा कि नौ नागरिक मारे गए और नौ अन्य घायल हैं, इनमें अधिकांश हालत गंभीर है।

16 Mar 2025

यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमले में 22 लोगों की मौत, ट्रम्प ने दी कड़ी चेतावनी

वॉशिंगटन। यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने शनिवार को बड़ा हमला किया, जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हूतियों के खिलाफ निर्णायक सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है। ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हूती विद्रोही हमले जारी रखते हैं, तो उनकी स्थिति नरक से भी बदतर हो जाएगी।

अमेरिका ने शनिवार को यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर बड़ा हमला किया, जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत हुई है। हूतियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्रालय ने साबा समाचार एजेंसी पर एक बयान में कहा कि नौ नागरिक मारे गए और नौ अन्य घायल हैं, इनमें अधिकांश हालत गंभीर है।

ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद मिडिल ईस्ट में यह सबसे बड़ा सैन्य अभियान है। लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने के कारण राष्ट्रपति ट्रम्प ने हूतियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिखा, "ईरान से आर्थिक समर्थन पाने वाले हूतियों ने अमेरिकी विमानों पर मिसाइलें दागी हैं और हमारे सैनिकों और सहयोगियों को निशाना बनाया है। समुद्री डकैती, हिंसा और आतंक से अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है और लोगों की जान खतरे में पड़ी है।"

उल्लेखनीय है कि हूती विद्रोहियों ने नवंबर 2023 से अब तक शिपिंग पर 100 से अधिक हमले किए, जिसे रोकने के लिए अमेरिकी सेना को कई अभियान चलाने पड़े।पिछले राष्ट्रपति बाइडेन ने हूतियों के खिलाफ सीमित कार्रवाई की थी लेकिन अब ट्रम्प ने अधिक आक्रामक रुख अपनाने की मंजूरी दी है।

हूती यमन के अल्पसंख्यक शिया जैदी समुदाय का हथियारबंद समूह है, जिसने पिछले दशक में यमन के ज्यादातर हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है। हूती गाजा में हमास-इजराइल संघर्ष में फिलिस्तीनियों के प्रति एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रहा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमले में 22 लोगों की मौत
अमेरिका ने शनिवार को यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर बड़ा हमला किया, जिसमें अब तक 22 लोगों की मौत हुई है। हूतियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्रालय ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News